2 अगस्त 2013



INSANIYAT KA PAIGAAM YATRA 2013
AYODHYA-DEHRADOON VIA DELHI
प्रकाशनार्थ
अयोध्या,2अगस्त.
साझी विरासत की नगरी अयोध्या से आगामी हिरोशिमा दिवस 6अगस्त से ‘इंसानियत’ का पैगाम लेकर द इंडिया हारमनी फाउंडेशन और अयोध्या की आवाज़ के संयुक्त बैनर तले निकल रही है.यह यात्रा उतराखंड तक जाएगी.’इसानियत का पैगाम’ यात्रा का मकसद इंसानों के दिलों में बनी दूरियों को मिटाकर सूफी संतों के सन्देश को आम-जन तक पहुचाना है.दरअसल उतराखंड तक की यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्व है की यह सरजमीन ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है.जहाँ से पूरी दुनिया को मानवता,इसानियत और भाईचारे की रौशनी मिलती रही है यात्रा का नारा है ‘इंसान का इंसान से हो भाई-चारा,यही पैगाम हमारा’.यात्रा दिलों में बनी नफरत की दिवार गिराकर अमन की रौशनी से सराबोर करेगी.
       यात्रा की अगुवाई कर रहे चिश्ती सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित युगलकिशोर शरण शास्त्री ने  बताया की यात्रा के मुख्यरूप से 7 पड़ाव होंगे  जिनमे कानपुर,अलीगढ,दिल्ली,सहारनपुर.देहरादून हरिद्वार और मेरठ प्रमुख हैं इन पडावो पर विभिन्न सांस्कृतिक और सरोकारी कार्यक्रम प्रस्तावित है जिनमे शांति मार्च,गोष्ठी,सेमीनार आदि विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे. यात्रा का आकर्षण प्रसिद्द कबीर भजन गायक राम प्रसाद साहेब,नंदन दास एकतारा और डफली से कबीर के छंदों के माध्यम से इंसानियत का सन्देश देंगे..
   श्री शास्त्री ने बताया की इसानियत का पैगाम यात्रा में देश की कई हिस्सो से लोग शामिल होंगे जिनमे सामाजिक कार्यकर्ता,साहित्यकार,संगीतकार,अध्द्यापक सहित विभिन्न मजहबों के महिला- पुरुष शामिल होंगे. जो अपने अनुभवों से यात्रा में सद्भाव की अलख जगायेंगे.यात्रा के दौरान 10 अगस्त को राजभवन में ईद मिलन समारोह में यात्री शामिल होकर एकता का सन्देश देने साथ उतराखंड के राज्यपाल डॉ.अजीज कुरैशी से मिलकर केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितों को मदद के लिए यात्रा की तरफ से 2 हज़ार कम्बल और 1 ट्रक खाद्य सामग्री सौपी जाएगी.

यात्रा में हिस्सेदारी करने वालों की सूची
1.युगल किशोरशरण शास्त्री (अयोध्या)
2.शाह आलम (अयोध्या)
3.अनारा देवी (अयोध्या)
4.सरिता (अयोध्या)
5.जीशान सिद्दीकी (फैजाबाद)
6.पुष्पा तिवारी (फैजाबाद)
7.रामप्रसाद साहेब (गोरखपुर)
8.शिवम् (गोरखपुर)
9.उर्मिला शुक्ला (रायपुर)
10.नसीम खान (गाजीपुर)
11.संगीता (गोंडा)
12.बन्दना मिश्रा (भदोही)
13.सुनीता देवी (जहानाबाद)
14.कंचन (जहानाबाद)
15.अजय (जहानाबाद)
16.संतोष श्रीवास्तव (मुंबई)
17.सुनीता केशवा (मुंबई)
18.सुप्रिया कापकोटी( दिल्ली)
19.नंदनदास (मिर्ज़ापुर)
पी टी एम हुसैन + 12 (केरल)
युगल किशोरशरण शास्त्री
सम्पर्क :9451730269

कोई टिप्पणी नहीं: